मई 5, 2025 8:20 अपराह्न

printer

नेपाल की संसद ने सरकार को भारत के ओडिशा में केआईआईटी की छात्रा प्रिसा साहा की संदिग्ध मौत की जांच के लिए पहल करने का निर्देश दिया

नेपाल की संसद ने सरकार को भारत के ओडिशा में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) की छात्रा प्रिसा साहा की संदिग्ध मौत की जांच के लिए पहल करने का निर्देश दिया है। प्रतिनिधि सभा की आज की बैठक में स्पीकर देवराज घिमिरे ने सरकार को विदेश में रहने वाले नेपाली छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

इस साल फरवरी में एक नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल ने ओडिशा में आत्महत्या कर ली थी। इस दुखद घटना की विस्तृत जांच वर्तमान में ओडिशा पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

विदेश मंत्रालय नेपाली अधिकारियों, ओडिशा राज्य सरकार के साथ-साथ केआईआईटी प्रबंधन के साथ संपर्क में है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला