मार्च 28, 2026 5:12 अपराह्न

printer

नेपाल: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सरकार की पहली मंत्रिमंडल बैठक में 100 निर्णयों की मंजूरी

नेपाल में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी सरकार की पहली मंत्रिमण्‍डल बैठक में एक सौ ठोस निर्णयों को स्‍वीकृति देने की योजना है। इन निर्णयों को पहले एक सौ दिन में लागू किया जाना है। इन्‍हें विभिन्न मंत्रालय कार्यान्‍वित करेंगे। प्रत्येक मंत्री को चार सांसदों की एक टीम सहायता करेगी। इस मॉडल का उद्देश्य परिचालन सहायता और निगरानी से नीति निर्माण और कार्यान्वयन के बीच मजबूत समन्वय हो और मंत्रियों पर भार कम हो। एक सौ दिन – एक सौ निर्णय मॉडल की सफलता को सरकार के प्रदर्शन के लिए प्रमुख मानदंड के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला