नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए हिंसक जेनजी प्रदर्शनों में कथित संलिप्तता के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी बालेंद्र शाह के देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद हुई है। भक्तपुर जिला पुलिस रेंज के प्रमुख पुलिस अधीक्षक सूर्य बहादुर खड़का के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी ओली के साथ हिरासत में लिया गया है।
एक जांच समिति ने इस सप्ताह भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसक कार्रवाई को रोकने में विफल रहने के लिए 74 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी।
यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन बाद हुई है।