नेपाल के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 5 मार्च, 2026 को होने वाले आम चुनाव से पहले मतदाता सूची में दस लाख से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। 2022 के पिछले आम चुनाव में एक करोड़ 81 लाख पंजीकृत मतदाता थे। अंतिम मतदाता सूची 27 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए पंजीकृत राजनीतिक दलों की संख्या पिछले आम चुनाव में 87 से बढ़कर एक सौ 14 हो गई है।
Site Admin | दिसम्बर 23, 2025 11:27 पूर्वाह्न
नेपाल: चुनाव आयोग ने कहा आगामी आम चुनाव से पहले मतदाता सूची में जोड़े गए 10 लाख से अधिक नए मतदाता