मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2025 5:23 अपराह्न | ChiefSecretary | EknarayanAryal | Nepal | secretaries

printer

सुप्रीम कोर्ट ने अगली सूचना तक सुनवाई स्थगित की; नेपाली सेना ने पूरे नेपाल में सुरक्षा बढ़ा दी

नेपाल सरकार के मुख्य सचिव एकनारायण आर्यल वर्तमान परिस्थितियों में बुनियादी सेवाओं की आपूर्ति को आसान बनाने के लिए सचिवों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

 

इस बीच नेपाली सेना ने काठमांडू घाटी पर नियंत्रण कर लिया है। महाराजगंज के भटभटेनी सुपरमार्केट में लूटपाट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

सुरक्षा एजेंसियों ने गौशाला-चाबाहिल और बौद्ध क्षेत्र से डकैती में शामिल विभिन्न लोगों से करीब 34 लाख रुपये जब्त किए हैं। एक अन्य घटना में सेना ने दिल्ली बाजार-नारायणथान क्षेत्र से दो लाख 32 हजार से अधिक रुपये और ढाई हजार डॉलर जब्त किए।

 

सेना ने अब तक लूटे हुए 32 हथियार बरामद किए हैं और कारागार से भागे 26 कैदियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

 

सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी है। पूर्वी नेपाल के झापा और धनगढ़ी में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ जनजीवन सामान्य हो रहा है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला