मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 23, 2024 2:00 अपराह्न

printer

नेपाल: गंडकी प्रांत के तनहुन जिले में नदी में गिरी एक भारत पंजीकृत यात्री बस

नेपाल में गंडकी प्रांत के तनहुन जिले में एक भारत पंजीकृत यात्री बस मर्सियांगडी नदी में गिर गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह हादसा पृथ्वीराज राजमार्ग पर हुआ।

 

तनहुन के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार राय के अनुसार पोखरा से काठमांडू जा रही उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई। उनके अनुसार, बस में भारतीय पर्यटक सवार थे। अब पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 16 घायल व्यक्तियों को बचाया गया है। हालांकि, यात्रियों की कुल संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। यात्री पोखरा के मझेरी रिसॉर्ट में ठहरने के बाद आज सुबह काठमांडू लौट रहे थे।