नेपाल में काठमांडू जिला न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पिछले वर्ष सितंबर में हुए हिंसक जेन-ज़ी विरोध प्रदर्शनों को दबाने में कथित संलिप्तता के मामले में 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। न्यायाधीश आनंद प्रसाद श्रेष्ठ की एकल पीठ ने यह आदेश जारी किया।
जिला न्यायालय ने श्री ओली की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। श्री ओली ने महाराजगंज के एक अस्पताल से ऑनलाइन माध्यम से न्यायालय के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराई।
इस बीच, देश के सर्वोच्च न्यायालय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं दायर की गई हैं।दोनों नेताओं को शनिवार सुबह पूर्व अंतरिम सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय आयोग की सिफारिशों के बाद गिरफ्तार किया गया