अगस्त 3, 2025 8:50 पूर्वाह्न

printer

नीट पीजी परीक्षा आज एक ही पाली में सुबह 9 बजे से

 
मेडिकल में प्रवेश के लिए आज देशभर में कई केन्‍द्रों पर नीट पीजी परीक्षा होगी। लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी सवेरे 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा देंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित है।
 
 
परीक्षार्थी को अपने साथ सभी अनिवार्य दस्तावेज ले जाना आवश्‍यक है। अन्यथा, अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।