केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।
जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सी.बी.आई. और विभिन्न राज्य पुलिस बल इस रैकेट की जांच कर रहे हैं जिसमें नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करना शामिल है। सी.बी.आई. ने अब तक छह एफ.आई.आर. दर्ज की हैं।