मार्च 12, 2026 5:22 अपराह्न

printer

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई लगभग दो किलोग्राम हेरोइन बरामद

जम्‍मू में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्‍तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 12 करोड रुपये कीमत की लगभग दो किलोग्राम हिरोइन को बरामद कर लिया गया है। जम्‍मू पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की टीम ने कल देर रात बिश्‍नाह क्षेत्र में बहादुरपुरा गांव में खेत से यह बरामदगी की। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्‍करी रोकने के अभियान में इसे उल्‍लेखनीय उपलब्ध‍ि बताया है।