जुलाई 28, 2025 12:27 अपराह्न

printer

सपा सांसद डिम्‍पल यादव को लेकर मौलाना साजिद राशिदी की आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर NDA सांसदों ने जताया विरोध

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों ने आज समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्‍पल यादव के विरूद्ध अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्‍यक्ष मौलाना साजिद राशिदी की आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

 

हाथ में तख्‍ती लेकर सांसदों ने कहा कि मौलाना की टिप्‍पणी महिला समुदाय के लिए अपमान है। संवाददाताओं से बातचीत में लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  महिलाओं के सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा को सर्वोपरि वरीयता देता है।

 

विपक्षी सांसदों ने भी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एस आई आर के विरूद्ध संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।