देश में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र – एन.सी.डी.सी. ने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। एन.सी.डी.सी ने सलाह दी है कि तेज गर्मी के दौरान लू लगने से बचने के लिए खूब पानी पिएं और भारी काम करने से बचें। इसके साथ ही हल्के रंग के कपड़े पहनें। एनसीडीसी ने कहा कि लू से पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के दौरान ठंडी जगह पर लिटाया जाना चाहिए। पीडि़त की हालत में सुधार होने पर उसे ठंडी सिकाई करनी चाहिए और थोड़ी-थोड़ी देर में ठंडा पानी और नमीयुक्त खाद्य पदार्थ पिलाने चाहिए।
News On AIR | मार्च 18, 2026 10:44 पूर्वाह्न
देश में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर एन.सी.डी.सी. ने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया