मार्च 27, 2026 8:39 अपराह्न

printer

एनसीबी ने निर्माण क्षेत्र में क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री परिषद-एनसीबी ने आज निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास तथा क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य सिविल इंजीनियरों, रेडी-मिक्स कंक्रीट पेशेवरों, ठेकेदारों, निर्माण श्रमिकों और राजमिस्त्रियों की क्षमता का निर्माण करना है। इसके अंतर्गत देश भर में संरचित प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण में सामग्री गुणवत्ता परीक्षण, कंक्रीट मिश्रण अनुपात, स्थायित्व और टिकाऊ निर्माण प्रणालियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। यह देश के बढ़ते अवसंरचना और आवास क्षेत्रों की आवश्यकताएं पूरा करने में सक्षम कुशल कार्यबल के विकास में सहयोग करेगा।