फ़रवरी 9, 2026 4:43 अपराह्न

printer

NCAP का उद्देश्य दीर्घकालिक राष्ट्रीय वायु प्रदूषण को नियंत्रित रणनीति: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

सरकार ने कहा है कि इस सर्दी के मौसम में दिल्ली में गंभीर वायु गुणवत्ता स्तर वाले दिनों की कुल संख्या 10 दिन रही। वर्ष 2016-17 में यह संख्या 31 दिन थी। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर वायु गुणवत्ता प्रदान करने के लिए 2019 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि एनसीएपी का उद्देश्य वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक दीर्घकालिक, समयबद्ध और राष्ट्रीय स्तर की रणनीति बनना है। श्री यादव ने कहा कि सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें 80 से अधिक उद्योगों के लिए उत्सर्जन मानकों को अधिसूचित करना, ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट के लिए अपशिष्ट प्रबंधन नियम लागू करना और वास्तविक समय के वायु गुणवत्ता डेटा की निगरानी और प्रसार के लिए समीर नामक एक केंद्रीकृत वायु गुणवत्ता पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन शुरू करना शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला