मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 21, 2025 11:25 पूर्वाह्न | . forests | AndhraPradesh | NBA

printer

एनबीए ने जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण-एनबीए ने लाल चंदन के जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है।

 

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों को सशक्त बनाना, सुरक्षा उपायों को बढ़ाना और लाल चंदन के जंगलों के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है, जो इस प्रतिष्ठित प्रजाति के लिए एक जीवंत भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

मंत्रालय ने बताया कि अब तक एनबीए ने लाल चंदन के संरक्षण और अनुसंधान के लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा के वन विभागों और आंध्र प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड को 49 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है।

 

लाल चंदन अत्यधिक मूल्यवान लकड़ी है जिसका उपयोग फर्नीचर, संगीत वाद्ययंत्र और सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए और घरेलू स्तर पर पारंपरिक दवाओं के लिए किया जाता है।