मार्च 25, 2026 2:17 अपराह्न

printer

एनबीए ने स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए 3 महीने तक का अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए 3 महीने तक का अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एनबीए कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक और परियोजना-आधारित शिक्षा प्रदान करना है। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्यक्रम जैव विविधता संरक्षण में युवाओं की क्षमता, पर्यावरण जागरूकता और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्यक्रम प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।