मई 6, 2025 6:15 अपराह्न

printer

गगनयान मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगीः डॉ0 जितेन्द्र सिंह

अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि गगनयान मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 एक ऐतिहासिक वर्ष होगा, जिसमें भारत अंतरिक्ष और समुद्र की गहराई का पता लगाएगा।

 

    डॉ. सिंह ने रॉकेट पहल के लिए अंतरिक्ष विभाग के नए मॉडल और प्रधानमंत्री गति शक्ति, स्वामित्व, स्मार्ट सिटीज और अमृत जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अंतरिक्ष और ड्रोन प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये तकनीकें रेलवे, स्वास्थ्य सेवा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी एकीकृत की जा रही हैं।

 

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि पहला मानव रहित गगनयान मिशन वर्ष 2025 के अंत तक जबकि मानवयुक्त मिशन, वर्ष 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी बताया कि ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन कॉन्फ्रेंस 2025 कल से नई दिल्ली में शुरू होगी।