मई 12, 2026 8:27 पूर्वाह्न

printer

देश सीमा पार से होने वाले किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है: नौसेना प्रमुख

मनोनीत नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा है कि देश सीमा पार से होने वाले किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए तैयार है।

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ श्री स्वामीनाथन ने कहा कि भारत कई वर्षों से आतंकवाद का शिकार रहा है। आतंकवादी गतिविधियों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

श्री स्‍वामीनाथन ने कहा कि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य पहलगाम हमले में शामिल आतंकी  शिविरों को निशाना बनाना था। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद से बचाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर महत्वपूर्ण है।

श्री स्वामीनाथन पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी दुस्साहस का खतरनाक परिणाम होगा।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला