नौसेना अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र निर्माण के लिए की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि सभी नौसेना कर्मियों के प्रशिक्षण और उनके कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय बढ़ाने के जरिये सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल पर भी जोर दिया जा रहा है।
Site Admin | जून 19, 2024 8:14 पूर्वाह्न | Admiral Dinesh K. Tripathi | narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
		नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भारतीय नौसेना में विभिन्न प्रकार की संचालन संबंधी, प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे से संबंधित गतिविधियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षमता निर्माण के लिए आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए नौसेना हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहने और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता कायम रखेगी।