मार्च 27, 2026 8:58 अपराह्न

printer

नौसेना का जहाज सुदर्शनी ऐतिहासिक समुद्री अभियान- लोकयान-26 के अंतर्गत फ्रांस के सेटे बंदरगाह पर पहुँचा 

नौसेना का जहाज सुदर्शनी ऐतिहासिक समुद्री अभियान- लोकयान-26 के अंतर्गत फ्रांस के सेटे बंदरगाह पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा समुद्री सहयोग और सांस्कृतिक कूटनीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। अपने प्रवास के दौरान आईएनएस सुदर्शनी यूरोप में पारंपरिक बड़े जहाजों और समुद्री समुदायों के सम्मेलन ‘एस्केल आ सेटे’ में शामिल होगा।
 
सेटे पहुंचने से पहले आईएनएस सुदर्शनी ने ओमान, मिस्र और माल्टा में सफलतापूर्वक 5,500 समुद्री मील की दूरी तय की।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला