मार्च 21, 2026 10:25 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर लगभग 18 हजार आगंतुक आए और संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में लगभग एक हजार 500 लोगों ने भाग लिया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिवस की शुरुआत प्राणी उद्यान के भ्रमण से हुई, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को प्राणी उद्यान के कर्मचारियों ने विभिन्न पशु बाड़ों और उनके पारिस्थितिक महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस पहल का उद्देश्य वन पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीव संरक्षण की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। सत्र में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और जैव विविधता के संरक्षण में चिड़ियाघरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया।