जनवरी 1, 2026 12:06 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 आंशिक रूप से लागू

राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 आज से आंशिक रूप से लागू हो गया है। केंद्र ने अधिनियम के कुछ प्रावधानों के लागू होने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिनियम का उद्देश्य खिलाड़ियों के कल्याण के लिए खेल प्रशासन में पारदर्शिता, उत्‍तरदायित्‍व, नैतिक आचरण और सुशासन को प्रोत्‍साहन देना है। मंत्रालय ने कहा कि अधिनियम का उद्देश्य वैधानिक खेल प्रशासन ढांचे में सुचारू रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करना है।