फ़रवरी 14, 2025 8:18 अपराह्न

printer

15 फ़रवरी से शुरू हो रही हैं सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत अंग्रजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के साथ होगी।

 

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को अतिरिक्‍त 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

 

विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा और 10 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के तनाव को कम करने और उन्हें परीक्षा की तैयारी में सहायता देने के लिए मनो-सामाजिक परामर्श सेवाएं भी शुरू की हैं।

 

यह सेवाएं 4 अप्रैल  तक उपलब्ध रहेंगी।