जून 21, 2024 11:02 पूर्वाह्न | Poson Festival | Sri Lanka

printer

श्रीलंका में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोसोन उत्सव, श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन का प्रतीक है पोसोन पोया दिवस  

 

श्रीलंका आज राष्ट्रीय पोसोन उत्सव मना रहा है। राष्ट्रीय पोसोन समिति ने अनुराधापुरा और मिहिंथले के पवित्र परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय पोसोन महोत्सव मनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। पोसोन के दौरान सुरक्षा, परिवहन, पानी, स्वास्थ्य, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

    

पोसोन पोया दिवस श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन का प्रतीक है जब सम्राट अशोक के पुत्र अरहत महिंदा ने श्रीलंका के राजा को पहला उपदेश दिया था। 18 से 24 जून की अवधि को पोसोन सप्ताह का नाम दिया गया है। पोसोन महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए अनुराधापुरा पवित्र क्षेत्र, मिहिंथले और तंथिरीमालय में व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पूरे द्वीप में सभी मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

    

इस बीच श्रीलंका रेलवे विभाग अनुराधापुरा और मिहिंथले के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 17 जून से शुरू होने वाले पूरे पोसोन सप्ताह के दौरान मुफ्त रेल सेवाएं उपलब्‍ध करा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला