राष्ट्रीय पोषण माह आज से शुरू हो रहा है। 30 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पोषण अभियान के अन्तर्गत छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के समन्वय से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Site Admin | सितम्बर 1, 2024 11:09 पूर्वाह्न
राष्ट्रीय पोषण माह आज से शुरू, हिमाचल प्रदेश के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में किया जाएगा कार्य