नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट-एनजीएमए ने आज ‘घिका: भारत की यात्रा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में कलाकार निकोस घिका की भारत यात्रा से संबंधित दस्तावेज़ और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। उद्घाटन समारोह में संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल, एनजीएमए के महानिदेशक डॉ. संजीव गौतम कुमार और भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू उपस्थित थीं। यह प्रदर्शनी अगले दो महीनों तक एनजीएमए, जयपुर हाउस में जनता के लिए प्रदर्शित की जाएगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान, भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने कहा कि यह प्रदर्शनी भारत और ग्रीस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कलाकार के दृष्टिकोण से उस काल के भारत को देखना महत्वपूर्ण और रुचिकर है, जो संग्रह के ऐतिहासिक और कलात्मक मूल्य को उजागर करता है। उन्होंने सभी से प्रदर्शनी में आने और कलाकृतियों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने का आग्रह किया।
एनजीएमए के महानिदेशक संजीव किशोर गौतम ने बताया कि यह प्रदर्शनी ग्रीक कलाकार घिका की 39 भारत-प्रेरित कलाकृतियों को प्रदर्शित करती है। यह प्रदर्शनी भारत और ग्रीस के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में घिका की भारत यात्राओं से प्रेरित कलम, स्याही, चारकोल और पेंसिल से बनाई गई श्वेत-श्याम रेखाचित्र भी शामिल हैं।