मार्च 7, 2026 9:23 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने महिला दिवस पर दीं बधाई

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कानून हैं। श्रीमती राहटकर ने महिलाओं को कानून के अंतर्गत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए आत्मविश्वास बनाए रखने और आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा कि आज देश में महिलाओं को प्रगति के अनेक अवसर मिल रहे हैं। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्रीमती राहटकर ने राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं की समान भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला