सितम्बर 20, 2024 7:03 अपराह्न | WAVES

printer

दृश्‍य-श्रव्‍य और मनोरंजन-क्षेत्र के लिए कौशल की आवश्यकता को प्रोत्‍साहन देगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा है कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, दृश्‍य-श्रव्‍य और मनोरंजन-क्षेत्र के लिए कौशल की आवश्यकता को प्रोत्‍साहन देगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को स्‍वीकृति दी थी। उन्‍होंने फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों और दृश्‍य-श्रव्‍य तथा मनोरंजन उद्योग के साथ बैठक की।

 

श्री जाजू ने कहा कि यह निर्णय देश में भविष्य की ऑडियो विजुअल गेमिंग कॉमिक्‍स-एवीजीसी कंपनियों को प्रोत्‍साहन देने में भी सहायता करता है। उन्होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि वैश्विक एवीजीसी में देश की हिस्सेदारी कई गुना बढ़ जाएगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि विश्‍व दृश्‍य श्रव्‍य और मनोरंजन सम्‍मेलन-वेव्स-2025 स्थानीय सामग्री को पूरी दुनिया में पहुंचाने में सहायता करेगा।