जुलाई 17, 2025 8:13 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने आमंत्रित की निविदाएं

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एनसीआरटीसी ने यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाने के लिए नमो भारत के आनंद विहार और बेगमपुल स्टेशनों पर कला के माध्यम से समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने कलाकृतियों की संकल्पना, डिज़ाइन और स्थापना के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं।

 

यह पहल एनसीआरटीसी के उस लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके तहत स्टेशन जीवंत सार्वजनिक स्थान बनें और भारत की संस्कृति, मूल्यों और नवाचार की भावना को दर्शाएं। एनसीआरटीसी ने कहा है कि इन स्टेशनों पर तैयार की जाने वाली कलाकृतियां यात्रियों को प्रेरित करेंगी और उन्हें एक यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी।

 

एनसीआरटीसी ने कहा है कि इस कार्य से जुड़ी अधिक जानकारी और निविदा जमा करने से संबंधित विवरण के लिए इच्छुक और योग्य बोलीदाता आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला