मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 15, 2024 7:30 पूर्वाह्न

printer

नासा ने किसी ग्रह मिशन के लिए बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान यूरोपा क्लिपर लॉन्च किया

नासा ने यूरोपा क्लिपर लॉन्च किया है, जो किसी ग्रह मिशन के लिए बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान है। इस अंतरिक्ष यान का उद्देश्य यह जांचना है कि बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा में जीवन के लिए उपयुक्त परिस्थितियां हैं या नहीं। जिसमें बर्फ के मोटे बाहरी आवरण के नीचे छिपे हुए विशाल उपसतह महासागर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। रोबोटिक सौर ऊर्जा से चलने वाला यह जांच यान 5 साल और 6 महीने में लगभग 2.9 बिलियन किलोमीटर की यात्रा करने के बाद 2030 में बृहस्पति के चारों ओर की कक्षा में प्रवेश करेगा। यूरोपा क्लिपर का नाम इसके गंतव्य, बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा यूरोपा के नाम पर रखा गया है। यूरोपा क्लिपर सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के चारों ओर एक तीव्र विकिरण वातावरण में काम करेगा।