दिल्ली से मेरठ तक सभी आर.आर.टी.एस. स्टेशनों पर यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत जल्द ही फीडर बस की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। दिल्ली से लेकर मेरठ तक के सभी 25 स्टेशनों के लिए आवेदन मांगा गया है। इसके अलावा रेंटल दुपहिया वाहनों और रेंटल साइकिल की भी व्यवस्था होगी। वर्तमान में साहिबाबाद से लेकर मोदी नगर नॉर्थ तक 34 किमी के सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। नमो भारत ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को रैपिडो बाइक टैक्सी के किराए में दस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। फिलहाल यह सुविधा गाजियाबाद और साहिबाबाद आर.आर.टी.एस. स्टेशनों पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।
Site Admin | जुलाई 4, 2024 6:20 अपराह्न
नमो भारत ट्रेन यात्रियों को मिलेगी फीडर बस सेवा
