नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने गृहमंत्री अमित शाह से राज्य में संरक्षित क्षेत्र परमिट व्यवस्था को फिर से लागू करने की तत्काल समीक्षा करने का आग्रह किया है। एक पत्र में श्री रियो ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में 17 दिसंबर 2024 से फिर से लागू किए गए नए परमिट प्रतिबंध नागालैंड के लिए जरूरी नही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। श्री रियो ने कहा कि नागालैंड में हमेशा शांति रही है और शरणार्थी भी राज्य में नहीं आते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस मुद्दे पर कई बार चर्चा की है और जनवरी 2025 से गृह मंत्रालय को बार-बार पत्र लिखकर उनसे पहले की परमिट छूट को बहाल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के साथ-साथ नागरिक समाज समूहों ने भी चिंता व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह प्रतिबंध, विदेशी पर्यटकों के आगमन पर खासकर दिसंबर में होने वाले हॉर्नबिल महोत्सव से पहले प्रतिकूल प्रभाव भी डाल सकते हैं। श्री रियो ने नागालैंड के लिए नए परमिट दिशा निर्देशों की अपील की।