मार्च 28, 2026 10:09 अपराह्न

printer

केरल में ‘मेरा वोट मेरी शक्ति’ अभियान शुरू, युवाओं की भागीदारी पर जोर

केरलम में आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आज तिरुअनंतपुरम में एक राज्यव्यापी जागरुकता अभियान शुरू किया गया। मेरा वोट मेरी शक्ति अभियान निर्वाचन आयोग, केरल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और केरल पुलिस की संयुक्त पहल है। तिरूअनंतपुरम ज़िले की मुख्‍य सत्र न्यायाधीश एस नसीरा ने अभियान का शुभारंभ किया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अभियान में शामिल हुए।