मई 13, 2026 1:20 अपराह्न

printer

विकसित वाइब्रेंट ग्राम प्रोग्राम 2026 के लिए माय भारत प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के सहयोग से विकसित वाइब्रेंट ग्राम प्रोग्राम 2026 के लिए माय भारत प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ किया है। यह प्रश्‍नोत्‍तरी अगले महीने आयोजित होने वाले सीमावर्ती ग्राम सहभागिता कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी के लिए चयन का पहला चरण है।

मंत्रालय ने बताया कि इस महीने की 20 तारीख तक आयोजित होने वाली ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में देशभर के युवा भाग ले सकते हैं। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की योग्यता और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। अगले महीने आयोजित होने वाले एक सप्ताह के सीमावर्ती ग्राम सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 500 माय भारत स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी प्रतिभागियों के लिए सीमावर्ती ग्राम परिवर्तन, स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण जागरूकता और सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों के बारे में जानने हेतू  संवाद मंच के रूप में कार्य करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला