अक्टूबर 11, 2024 4:47 अपराह्न | Murine typhus disease

printer

कंबोडिया से लौटे एक मरीज में म्यूरिन टाइफस की बीमारी का पता चला 

कंबोडिया से लौटे एक मरीज में म्यूरिन टाइफस की बीमारी का पता चला है। यह बैक्टीरिया से होने वाली एक बीमारी है जो पिस्सू के माध्यम से मनुष्यों में फैलती है। यह बीमारी आम तौर पर एक इंसान से दूसरे इंसान में नहीं फैलती है। मरीज की हालत स्थिर है और उसका तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।