अप्रैल 25, 2025 8:54 पूर्वाह्न

printer

मुंबई हमलों के षड़यंत्रकारी तहव्‍वुर राणा की अपने परिवार से बात करने की याचिका खारिज 

 
 
दिल्‍ली की एक अदालत ने मुंबई हमलों के षड़यंत्रकारी तहव्‍वुर राणा की याचिका खारिज कर दी है। राणा ने अपने परिवार के सदस्‍यों से बात करने के लिए यह याचिका दायर की थी। विशेष न्‍यायाधीश चंदर जीत सिंह ने यह फैसला किया। सुनवाई के दौरान राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राणा की याचिका का विरोध किया। एनआईए ने तर्क दिया कि राणा को ऐसी अनुमति दी गई तो वह अपने परिजनों को महत्‍वपूर्ण जानकारी दे सकता है।
 
 
पाकिस्‍तान की आर्मी मेडिकल कोर का पूर्व अधिकारी राणा 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मुख्‍य षड़यंत्रकारी है। उसे 11 अप्रैल को अदालत ने 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा था।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला