चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फोंट ने आज यह जोर दिया कि बहुपक्षवाद ही दुनिया के लिए भविष्य का रास्ता है। चिली और भारत के बीच संबंधों पर आधारित 53वीं सप्रू हाउस व्याख्यान “चिली और भारत – ग्लोबल साउथ में एक साथ” को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति फोंट ने कहा कि चिली भारत के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करना चाहता है, क्योंकि द्विपक्षीय सहयोग के लिए बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत चिली की विदेश नीति में एक प्राथमिकता है। चिली के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत की प्रौद्योगिकी में नेतृत्व चिली के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि चिली हमेशा यूएन सुधारों की वकालत करता रहा है और भारत को यूएन सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
Site Admin | अप्रैल 2, 2025 1:49 अपराह्न
बहुपक्षवाद ही दुनिया के लिए भविष्य का रास्ता है: चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फोंट
