जुलाई 17, 2024 1:34 अपराह्न | India | Muharram

printer

देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जा रहा है शहादत का प्रतीक मुहर्रम 

 
आज मुहर्रम है। यह दिन पैगम्बर मोहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक है। उन्होंने कर्बला में सच्चाई के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस अवसर पर ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं। दिल्ली में, जामा मस्जिद, निजामुद्दीन, ओखला और महरौली सहित विभिन्न स्थानों पर मुहर्रम जुलूस निकाले जा रहे हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने ताजिया जुलूस को लेकर यातायात परामर्श जारी किया है। देश में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।