जून 21, 2024 2:42 अपराह्न | IDY2024 | International Yoga day | MP NEWS

printer

MP: प्रदेश में आज जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

प्रदेश में आज जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्रीमंत्री एवं राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप  में शामिल हुए। गुना के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुए। मुरैना के एक्सिलेंस स्कूल परिसर में चम्बल संभाग आयुक्तजिला कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सजीव प्रसारण के द्वारा सुना। नर्मदापुरम के सठानी घाट पर जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। पर्यटन स्थल पचमड़ी के धुपगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। आगरमालवा जिले में षैक्षणिक संस्थाओं में सामुहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम नवीन कृषि मंडी परिसर में हुआ। जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदौर में जिला विकास खण्ड और पंचायत स्तर पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। प्रदेश के शाजापुरदेवासउज्जैनमंदसौरधारनिवाड़ीखरगोनमंडलाविदिशा सहित सभी जिलों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।