आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद ने शिक्षा मंत्रालय के अधीन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा विकसित मंच अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। आयुष मंत्रालय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश भर में साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद ज्ञान की सार्वजनिक पहुंच का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत अनुवादिनी एआई आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसंधान परिणामों और शैक्षिक सामग्रियों का हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने में सहायता करेगा।
News On AIR | मार्च 30, 2026 9:37 अपराह्न
आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद और एआईसीटीई के अनुवादिनी एआई के बीच एमओयू