फ़रवरी 5, 2026 1:11 अपराह्न

printer

MOS सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में ग्वाटेमाला की उपमंत्री क्लॉडिया टेरेसा वेलनजुएला लोपेज से मुलाकात की

महिला और बाल विकास राज्‍यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अमरीका के न्‍यूयार्क में ग्‍वाटेमाला की सामाजिक विकास उपमंत्री क्‍लॉडिया टेरेसा वेलेन्‍जुएला लोपेज से मुलाकात की। श्रीमती ठाकुर ने ग्‍वाटेमाला के साथ परस्‍पर लाभकारी भागीदारी को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में स्‍त्री-पुरूष समानता, गरीबी उन्‍मूलन, समावेशी विकास और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति साझा संकल्‍प पर जोर दिया। 
 
श्रीमती ठाकुर ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत की और देश के विकास में योगदान देने के लिए उन्‍हें प्रोत्‍साहित किया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला