मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 21, 2024 1:04 अपराह्न | Amarnath cave | Devotees

printer

तीन लाख 86 हजार से अधिक श्रद्धालु ने किए पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन

 

 

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में अब तक तीन लाख 86 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू हुई  थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यात्रा का 23वां जत्था आज तड़के तीन हजार एक सौ 13 यात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 123 वाहनों के दो सुरक्षा काफिले में कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।

    इस वर्ष यह यात्रा 52 दिन चलेगी और अगले महीने की 19 तारीख को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन के दिन संपन्‍न  होगी।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला