मई 20, 2025 9:03 अपराह्न

printer

योग संगम पोर्टल पर एक हजार से अधिक संगठनों ने कराया पंजीकरण

21 जून के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य उत्सव बनाने के लिए योग संगम पोर्टल पर एक हजार से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है। आयुष मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय की प्रमुख योग संगम पहल के अर्न्‍तगत स्कूलों, कॉलेजों, कम्‍पनियों, गैर सरकारी संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सरकारी विभागों और कई संगठनों ने पंजीकरण के लिए अपने प्रस्ताव भेजे हैं। इन सबने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योग करने का संकल्प लिया है। योग दिवस के दिन एक लाख से अधिक स्थानों पर योग का आयोजन होगा।