दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बताया कि इस वर्ष मार्च तक राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या पांच हज़ार से अधिक की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब तक शहर में तीन हज़ार से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा चुकी हैं। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि कल से दिल्ली परिवहन निगम की बसों के पश्चिम क्षेत्र के लिए नए रूट युक्तिकरण की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अंतिम छोर तक पहुंच को बेहतर बनना और सार्वजनिक परिवहन सेवा की विशविसयनिता को बढ़ाना है।
वही, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर नागरिक के लिए एक सशक्त और अधिक कुशल आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का निर्माण कर रही है।