दिसम्बर 16, 2024 6:45 अपराह्न

printer

एनसीईआरटी के निष्ठा-कार्यक्रम के अन्‍तर्गत 63 लाख 17 हज़ार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गयाः जयंत चौधरी

केन्‍द्रीय शिक्षा राज्‍य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि वर्ष 2019 से 2022 के दौरान एनसीईआरटी द्वारा संचालित निष्ठा कार्यक्रम के अन्‍तर्गत 63 लाख 17 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

 

    शिक्षा मंत्रालय के स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल या निष्ठा कार्यक्रम ने शिक्षक योग्यता बढ़ाने, शिक्षा में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान श्री चौधरी ने कहा कि निष्ठा कार्यक्रम के माध्‍यम से शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, समानता को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए शिक्षा प्रणाली स्‍थापित करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति लक्ष्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

    अक्टूबर 2021 से तीन लाख 83 हजार से अधिक शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षा में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि सेवाकालीन प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सभी 613 कार्यात्मक जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान को चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला