मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 8, 2024 7:55 पूर्वाह्न

printer

छठ-पूजा के बाद यात्रियों की वापसी के लिए उपलब्ध होंगी 500 से अधिक विशेष-रेलगाडियाँ

भारतीय रेल छठ-पूजा के बाद यात्रियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्‍य से 500 से अधिक विशेष रेलगाडियाँ चला रहा है। रेलवे बोर्ड ने बताया कि आज से लौटने वाले यात्रियों के लिए समस्तीपुर, दानापुर और अन्य रेल मंडलों से अतिरिक्त रेलगाडियां चलाई जा रही हैं। यात्रियों की भारी संख्‍या को देखते हुए रेलवे आज 164 विशेष गाडियां चला रहा है, जबकि कल 160, 10 नवंबर को 161 और 11 नवंबर को 155 विशेष गाडियां संचालित की जाएंगी।

 

    भारतीय रेल ने त्‍योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कुल 7 हजार सात सौ 24 विशेष रेलगाडियां चलाने का फैसला किया है। जबकि पिछले साल चार हजार चार सौ 29 विशेष गाडियां चलाई गई थीं।

 

    भारतीय रेल के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान 4 हजार 521 ट्रेनों से करीब 65 लाख यात्रियों को अपने गंतव्‍य तक पहुंचाया गया। रेल मंत्रालय ने कहा कि इस महीने की 1 तारीख से 5 तारीख के बीच 6 करोड़, 85 लाख से अधिक यात्रियों ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए भारतीय रेल से यात्रा की।

 

    यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया।