फ़रवरी 23, 2025 8:25 पूर्वाह्न | Ministry of Health and Family Welfare | TB | tuberculosis

printer

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 100 दिन के टीबी उन्मूलन अभियान में 5 लाख से अधिक टीबी मरीजों का पता चला

 
 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 100 दिन के टीबी उन्मूलन अभियान में देश में पांच लाख से अधिक टीबी मरीजों का पता चला है। इस अभियान में शामिल 455 जिलों में टीबी के 3 लाख 57 हजार से अधिक मरीजों की जानकारी मिली है। मंत्रालय ने कहा कि इस बीमारी के लिए अभियान के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई।
 
 
अभियान के तहत 10 लाख निक्षय शिविर लगाए गए और 836 वाहनों की सेवा उपलब्ध कराई गई ताकि लोग टीबी उपचार केंद्रों तक जा सकें।