मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 16, 2024 3:57 अपराह्न | उत्‍तर प्रदेश बाढ

printer

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के 1 हजार 500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के एक हजार पांच सौ से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के शहरी इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर सहायता देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संपत्ति के नुकसान सहित फसल हानि या बाढ़ क्षति से प्रभावित लोगों को तुरंत वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। श्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाढ की स्थिति और नदियों तथा बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा है।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, अयोध्‍या, बेहराइच, गौरखपुर, बदायु, देवरिया, उन्‍नाव, फरूखाबाद, बरेली और बाराबंकी जिले के कई गांव बाढ़ तथा बांध से छोडे गए पानी से प्रभावित हो रहे हैं।      

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला