भारतीय खेल प्राधिकरण के विशेष चिकित्सा बीमा योजनाओं के अंतर्गत देश भर में 13 हजार से अधिक एथलीटों, कोचों और सहायक कर्मचारियों का बीमा किया जाता है

 

भारतीय खेल प्राधिकरण के विशेष चिकित्सा बीमा योजनाओं के अंतर्गत देशभर में 13 हजार से अधिक एथलीटों, कोचों और सहायक कर्मचारियों का बीमा किया जाता है। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि इसमें प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और आकस्मिक मृत्यु या गंभीर चोटों के लिए अतिरिक्त पच्चीस लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कार्यक्रम योजना के अंतर्गत पूर्व खिलाड़ियों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा उपचार के लिए दस लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने और प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने वाले खिलाड़ियों को दस लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है।