जून 13, 2024 1:29 अपराह्न | Dubai | Haj | Madina | makka

printer

हज यात्रा के लिए मक्का और मदीना पहुंचे डेढ़ लाख से अधिक भारतीय जायरीन, भारत सरकार के द्वारा किए गए हैं विशेष इंतजाम

हज यात्रा के लिए एक लाख 75 हजार भारतीय जायरीन मक्का और मदीना पहुंचे हैं। यहां पहुंचे लोगों के लिए भारत सरकार के द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

भारतीय हज कमेटी से पहुंचे 95 प्रतिशत लोगों को मदीना के मरकाजिया क्षेत्र के होटलों में ठहराया गया है। यहां उनके जलपान की व्यवस्था भी की है। भारत, 33 हजार जायरीनों को जेद्दाह से मक्का 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन से पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

बिना मेहरम के पहुंचने वाली जायरीन के लिए खास प्रबंध किये गये हैं। हज सुविधा मोबाइल ऐप से सारी जानकारियां और शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। भारतीय हज यात्रियों के लिए पहली बार 24 घंटे बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है।